यूपी: लखनऊ में मूसलाधार बारिश से सड़कें धंसीं, सीजन में 11% ज्यादा बरसात

लखनऊ, 3 सितंबर - उत्तर प्रदेश के ललितपुर, हमीरपुर जैसे दक्षिणी जिलों में बृहस्पतिवार को जोरदार बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन यूपी के बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में मध्यम से भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।
 
शुक्रवार के लिए यूपी के 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को ललितपुर में सर्वाधिक 173 मिमी और हमीरपुर में 165 मिमी बारिश दर्ज हुई। बांदा में 137.4 मिमी, फतेहपुर में 77.6 मिमी और चित्रकूट में 69 मिमी बारिश हुई। वहीं अयोध्या, इटावा, अलीगढ़ और झांसी में भी अच्छी बारिश हुई।

#यूपी
# लखनऊ
# बारिश