बडगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: अशदर गली में आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

श्रीनगर, 4 सितंबर - जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के घने जंगलों में शुक्रवार को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकी मारा गया। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी।
 
संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया।
 
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी के पास से एक एके राइफल और अन्य सामग्री बरामद की है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरत रहे हैं।

#बडगाम
# सुरक्षाबलों