पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक के दौरान राज्य के विकास और जनहित में लिए गए कई बड़े फैसले
चंडीगढ़, 5 सितंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक के दौरान राज्य के विकास और जनहित में कई बड़े फैसले लिए गए...
आगामी धान के सीजन (2026-27) के दौरान किसानों की फसल की निर्बाध खरीद और उठान सुनिश्चित करने के लिए 'कस्टम मिलिंग पॉलिसी', 'ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी' और 'लेबर एवं कार्टेज पॉलिसी' को मंजूरी दी गई है। मंडियों में किसानों का एक-एक दाना उठाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करते हुए चमकौर साहिब, मालेरकोटला और धूरी के अस्पतालों के लिए नई असामियों का सृजन और बहाली की गई है। इसके साथ ही 80 मेडिकल ऑफिसरों (डेंटल) की खाली असामियों को भरने को भी हरी झंडी दी गई है, ताकि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) के सेवा नियमों में भी अहम संशोधनों को मंजूरी दी गई है।
'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में हमारे कदम लगातार जारी हैं...
इंकलाब जिंदाबाद!

