पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं - मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 9 सितंबर - आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सी.एल.एल. नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन के साथ एक अहम मुलाकात की। इस बैठक के दौरान पंजाब में औद्योगिक विकास, नए निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में बताया कि हमारी सरकार पंजाब को देश का सबसे बेहतरीन औद्योगिक हब बनाने और कारोबारियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
#पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं - मुख्यमंत्री भगवंत मान

