डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार - रुपिंदर सिंह

लुधियाना, 9 सितंबर- रुपिंदर सिंह, ज्वाइंट सी.पी. लुधियाना ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा की गई अपमानजनक हरकत के संबंध में थाना सलेम टाबरी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें काबू करने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ संगठनों द्वारा दिए गए आज लुधियाना बंद के आह्वान के मद्देनजर शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। अमन-कानून बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से निगरानी भी बढ़ाई गई थी। जिसके चलते शांतिपूर्ण ढंग से बंद समाप्त हो गया है।

#डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार - रुपिंदर सिंह