मध्य प्रदेश में गणेश पंडाल के अंदर बिजली का तार गिरने से चार की मौत, तीन झुलसे
मंडला , 26 सितंबर - मध्यप्रदेश के मंडला जिले में शनिवार तड़के गणेश पंडाल के अंदर सो रहे लोगों पर बिजली का तार टूटकर गिरने और करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर नैनपुर के हीरापुर गांव में हुई।
नैनपुर थाना प्रभारी मनशराम वागेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद आयोजन समिति के सदस्य वापस लौटे थे। इसके बाद आठ युवक पंडाल के अंदर सो गए।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, वहां शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। सुबह करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू होने पर तार के संपर्क में आने से लोगों को करंट लग गया।
वागेन ने बताया, ‘‘चार लोगों की मौत हो गई।

