छावनी बना दिल्ली-एनसीआर: प्रदर्शन से पहले बॉर्डर पर अलर्ट
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर - दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 10 अक्तूबर को जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के आह्वान से पहले एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। वहीं दिल्ली से लेकर एनसीआर तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के बॉर्डर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। जहां मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे तो वहीं ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा बॉर्डरों पर बैरिकेट्स भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
पूर्वोत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने युवाओं से उन स्थानों पर प्रदर्शन न करने का आग्रह किया जहां अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने मस्जिदों और मौलवियों से भी इस संदेश को फैलाने की अपील की। दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।

