यूक्रेन: राहत सामग्री बांट रहे स्कूल पर रूसी हवाई हमला, 40 की मौ/त, कई लापता
कीव, 5 नवंबर - रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक बेहद दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यूक्रेन के जापोरिजिया क्षेत्र स्थित कोमिशुवाखा गांव में रूस द्वारा किए गए एक भीषण हवाई हमले में कम से कम 40 नागरिकों की जान चली गई है। यह हमला एक स्थानीय स्कूल पर किया गया जहां युद्ध पीड़ितों और आम नागरिकों को मानवीय सहायता बांटी जा रही थी।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस दर्दनाक हमले की पुष्टि करते हुए विस्तृत जानकारी दी। रूस की तरफ से दागी गई मिसाइल सीधे उस स्कूल पर गिरी जिसे राहत सामग्री वितरण केंद्र बनाया गया था। इस हमले में अब तक 40 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि मलबे के नीचे कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल आपातकालीन सेवाएं और बचाव दल मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

