विश्वकर्मा दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की पूजा-अर्चना
चंडीगढ़, 9 नवंबर - विश्वकर्मा दिवस और गोवर्धन पूजा के पावन पर्व के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा को नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर श्रमिकों, कारीगरों, इंजीनियरों और शिल्पकारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
#विश्वकर्मा दिवस
# हरियाणा
# नायब सिंह सैनी
# पूजा-अर्चना

