CM नायब सैनी ने हरियाणा के गठन के 60 साल पूरे होने पर लोगों को दी बधाई
चंडीगढ़, 1 नवंबर - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के गठन के 60 साल पूरे होने पर लोगों को बधाई दी।
उन्होंने कहा, "हम आज हरियाणा के गठन के लिए संघर्ष करने वाले तथा आधुनिक हरियाणा के निर्माण के लिए कठिन परिश्रम करने वाले सभी महानुभावों के प्रति कृतज्ञता वक्त करते हैं। वर्ष 1966 में आज के दिन जब यह अलग प्रदेश बना तब यह बहुत पिछड़ा हुआ था। उस पिछड़े क्षेत्र को आधुनिक विकसित हरियाणा बनाने में हमारे अन्नदाता किसान, मेहनतकस मजदूर, कर्मठ उद्योगपति व व्यापारी, धाकड़ खिलाड़ी सभी का बड़ा योगदान है।
#CM
# नायब सैनी
# हरियाणा

