हरदोई में शराब सेल्समैन से लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली
नई दिल्ली, 13 नवंबर - उत्तर प्रदेश के हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र में शराब सेल्समैन से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी बृजेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
#हरदोई

