देशभर में लोक आस्था के महापर्व छठ का आगाज

नई दिल्ली, 13 नवंबर - आज 13 नवंबर से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो रहा है। छठ का पर्व चार दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय के साथ होती है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-आराधना होती है। छठ व्रत कठिन व्रतों में से एक होता है। इस दिन दौरान व्रती अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करते हुए डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। छठ पर्व की सबसे प्रमुख विशेषता अस्त होते हुए सूर्य की पूजा और लगातार 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखने की होती है।  छठ पर्व की शुरुआत 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के होगी, फिर 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को उषा अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। छठ पर्व पर व्रती सबसे कठिन व्रत रखती हैं, इसमें खरना के बाद करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखने की परंपरा होती है। छठी मैया को समर्पित इस व्रत में शुद्धता, संयम और अनुशासन के नियमों का विशेष ध्यान दिया जाता है। 

#देशभर