IND vs NZ : खाता नहीं खोल पाए रोहित-कोहली और श्रेयस


ओवल : 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की बेहद खराब शुरुआत हुई है। रोहित शर्मा पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें मैट हेनरी ने फिन एलन के हाथों कैच कराया। रोहित खाता नहीं खोल सके। फिर इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर हेनरी ने विराट कोहली को बोल्ड किया। वह भी चार गेंद में खाता नहीं खोल सके। ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरी ने कप्तान श्रेयस  अय्यर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। हेनरी ने एक ही ओवर में भारत का शीर्ष क्रम ढहा दिया। हेनरी ने ट्रिपल विकेट मेडन डाला। फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर दो रन है।

#IND vs NZ