पाकिस्तान में सोने के अवैध खनन के दौरान मिट्टी का टीला ढहा, तीन की मौत

 

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में अवैध रूप से सोने की खुदाई करने के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मजदूर दारा-बोकाच इलाके में सोने की खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का एक बड़ा टीला ढह गया और वे मलबे में दब गए।

गंबिट पुलिस ने बताया कि तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव मलबे से निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाए गए।

#पाकिस्तान