हमारा इटली समर्थन

इटली से हमारा संबंध उन्नीस सौ अरसठ के आस-पास से ज्यादा प्रगाढ़ हुआ। लेकिन जो ख्याति सन् दो हजार छब्बीस में मिली। वो ख्याति अब तक ना मिली थी। उससे पहले इटली की सुंदरता हमारे गले नहीं उतरती थी। उससे पहले हमारे यहां के विद्वान लोग इटली की एक महिला को जर्सी गाय और बार डांसर के नाम से बुलाते थे। ये वही लोग हैं, जो बेटी-बचाओ और बेटी-पढ़ाओ का नारा देते हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने महिला आरक्षण संसद से पास करवाया। लेकिन जो बहुत बड़ा टर्निंग प्वाईंट हमारे यहां आया वो मलोनी और मेलोडी के कारण आया। चालीस साल जो मेलोडी चॉकलेट की दुनिया से गायब थी। वो अचानक से भारतीय राजनीति में नमूदार हुई। बच्चे-तो-बच्चे, बूढ़े भी मेलोनी-मेलोनी करने लगे। ये भी संयोग है कि मेलोनी की तरह ही मलोडी भी चॉकलेटी है। कहने की जरूरत नहीं है कि मलोनी ने भारतीय राजनीति में मेलोडी को और  मेलोडी ने इटली में मेलोनी को लोकप्रियता के शिखर पर ला खड़ा किया। ये सब प्रायोजित भी हो सकता है। इटली में भी अचानक से मलोडी की बिक्री में तेजी आ गई होगी। और मेलोडी के शेयर ऊपर चढ़े होंगें। हो सकता है मलोनी और मलोडी की बढ़ती लोकप्रियता ने चीनी के भाव बढ़ा दिए हों। आखिर बेचने की कला आनी चाहिए।  जो चालीस सालों  से फर्श  पर था। वो अर्श पर चला गया। ये नाम की महिमा और संयोग भी हो सकता है। लेकिन मेलोनी चॉकलेटी नहीं है ऐसा नहीं हो सकता है। लेकिन संयोग में भी व्यापार की संभावना तलाशी जा सकती है। इसको ही मास्टर स्ट्रोक कहते हैं।
कुछ खास लोग एक ही समय में राजनीति में आते हैं। और एक-दूसरे के लिए पनौती साबित होते हैं। हालांकि मेलोनी की खूबसूरत देखकर उसको पनौती कहने का दिल तो नहीं करता। लेकिन जो वैश्विक घटना क्रम चल रहा है। और जिस हिसाब से अभी इटली में जेन जी प्रदर्शन कर रहें हैं। उसको देखते हुए मेलोनी को पनौती ही कहेंगें। या ये भी कह सकते हैं कि भारतीय परिप्रेक्ष्य में यदि मेलोनी को मेलोडी ना भेंट की जाती। तो हम मेलोनी को मेलोनी भाभी ना कह रहे होते। 
कुछ लोग लंका लगाने के लिए ही हमारे जीवण में आते हैं। उनके आने से हमारे जीवण की बची-खुची शांति भी चली जाती है। उनको मैलोडी क्या दिया। हमारे यहां जेन जी आंदोलन चालू हो गया। मेलोनी की सरकार ने देश में राष्ट्रीय संपत्ति को नुकासान पहुंचाने वालों को चेतावनी दी है। जेन जी वहां भी महंगाई और ज़रुरी मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है। लेकिन हमारे यहां के लोग बेगानी शादी में अबदुल्ला दीवाना बने हुए हैं। भाई किस मुकाबले में हम इटली के आसपास ठहरते  हैं। ना हमरा जीवण स्तर उनके मुकाबले का है। ना उनकी तरह हमारे यहां की नागरिक सुविधाएं हैं। 
महंगाई और दूसरे मुद्दों को लेकर इटली का जेन जी सड़कों पर है। मेलानी भाभी का विरोध हो रहा है। मेलोनी भाभी ने प्रदर्शन और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले नाबालिकों के परिजनों से जुर्माना वसूलने को कहा है। ये तो इटली की बात हुई। 
सोशल मीडिया पर इटली में हुए प्रदर्शनों और ऐसे सजा की घोषणाओं पर हमारे यहां के लोग फूले नहीं समा रहें हैं। यहां भी ऐसा ही होना चाहिए। लोग  कूद-कूदकर इटली और मेलोनी की तरफदारी कर रहें हैं। गोया भारत ही इटली हो गया है। गोया मामला इटली का नहीं बल्कि हमारे यहां का है। जो लोग कूद-कूदकर कह रहें हैं। ऐसी सजाओं का हमारे यहां भी प्रावधान होना चाहिए। भाई बात तो ठीक है। लेकिन जनता अब विरोध भी ना करे। अपने हक के लिए आवाज भी ना उठाए। बोलते ज़िंदा लोग हैं। लोगों का ना बोलना, किसी गलत बात का विरोध ना करना भी तो गलत है। 
लोग अपने हक-हकूक के लिए भी ना बोलें। ऐसा कभी होता है। लेकिन क्या इटली की तरह हमें भी हमारी सरकार वैसा जीवण स्तर मुहैया करा रही है। क्या हमारी सड़कें इटली की तरह की बनी हुईं हैं। हमारे जीवण स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकारों ने क्या किया है। स्कूलों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। क्या इटली की तरह के हमारे स्कूल हैं। क्या इटली की तरह हमारे यहां स्वास्थ्य  सुविधाएं हैं। क्या हमारा स्वास्थ्य बीमा सरकार करवाती है। क्या इटली की तरह हमारे अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं हैं। इन बातों को लेकर सरकार से कभी सवाल मत पूछो। अपने हक के लिए मत लड़ो। हमारी खुद की हालत ठीक नहीं है। और चले हैं इटली में हर्जाना वसूली पर खुश होने। पहले उस देश की तरह अपने यहां आंदोलन करके दिखाओ। अपने हक की चीजों को लेने के लिए वहां के लोगों की तरह लड़ो। तब बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना होना। ट्रेनों में चौंसठ यात्री के बैठने की सीट पर छह सौ चालीस लोग लटककर यात्रा कर रहें हैं। और चले हैं इटली के प्रदर्शन पर बोलने!

-मेघदूत मार्केट फुसरो 
बोकारो झारखंड 
पिन-829144 

#हमारा इटली समर्थन