असम के सिलचर में आज प्रियंका गांधी का रोड शो

नई दिल्ली,14 अप्रैल - कांग्रेस की स्टार प्रचारक और महासचिव प्रियंका गांधी आज असम के सिलचर में पार्टी उम्मीदवार के प्रचार में अपना पहला रोड शो करेंगी। यह उनका पूर्वी भारत में पहला दौरा होगा। प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहली बार यूपी के बाहर रोड शो करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के प्रचार के लिए रोड शो करेंगी। खुद सुष्मिता देव ने बताया कि कांग्रेस महासचिव का रोड शो दो घंटे तक चलेगा। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुष्मिता देव के प्रचार के लिए रैली में हिस्सा लिया था।