बलाचौर पहुंचेगा चौधरी नंद लाल की मृत देह

बलाचौर,14 अप्रैल - (दीदार सिंह बलाचौरिया) - हलका बलाचौर के लगातार चार बार विधायक रहे और शिरोमणि अकाली दल सरकार में दो बार मुख्य संसदीय सचिव रहे चौधरी नंद लाल का आज आज प्रातःकाल 7.30 बजे के करीब मोहाली स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मृत देह बलाचौर स्थित उनके कार्यालय (शिरोमणि अकाली-भाजपा) में पहुंच रही है। वहीं निधन की खबर सुनते ही भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता कार्यालय में पहुंचने शुरू हो गए हैं।