पंजाब, चंडीगढ़ के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल - लोकसभा चुनाव में पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और दलित नेता उदित राज समेत पार्टी के 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। बता दें कि पंजाब और चंडीगढ़ में 19 मई को मतदान होना है। इस लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को घोषित किये जायेंगे।