महिलाओं की सुरक्षा ज़रूरी

महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह कब होगी हमारे देश में? यह बहुत गम्भीर सवाल है। परन्तु लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह कैसे और कब होगी? यदि सरकार और प्रशासन सख्त हो जाएं तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। दिन-ब-दिन महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म, छेड़छाड़ का घटनाक्रम बढ़ता जा रहा है। देश के हर इन्सान को गम्भीर होकर सोचना पड़ेगा। लेकिन ऐसा न कभी हुआ है भारत में और शायद ही इसकी उम्मीद है। जब तक लोग महिलाओं की इज्जत करना नहीं सीखेंगे तब तक महिलाएं हमारे देश में सुरक्षित नहीं हैं और सिर्फ असुरक्षित कहने से बात नहीं बनती है बल्कि पीड़ित महिलाओं के दर्द को समझना बहुत ज़रूरी है। महिलाओं की सुरक्षा करना समाज और सरकार का अहम फर्ज़ है।


—डा. एम.एल. सिन्हा