अवैध संबंध बनाने से रोकने पर युवती के पति की हत्या 

फाजिल्का, 22 मई - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का के गांव खुई खेड़ा में पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने से रोकने पर युवक की ओर से पति की हत्या करने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार निवासी गांव खुई खेड़ा के मामा का लड़का बंटी कुमार उनके गांव में काम करने के लिए हरियाणा से आया हुआ था, आरोप हैं कि वह अपनी बुआ के लड़के सुनील कुमार की पत्नी पर गलत नजर रखता था और उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था और उसका बुआ का लड़का सुनील उसे रोकता था जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया और बंटी कुमार ने तेजधार हथियार के साथ अपनी बुआ के लड़के सुनील का कत्ल कर दिया, थाना खुई खेड़ा प्रमुख जसवंत सिंह ने बताया कि कथित आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है।