दिल्ली में आज 10 हजार से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल में होंगे शामिल 

नई दिल्ली,15 जून - पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नील रत्न सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक के डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। वहीं दिल्ली में आज 10 हजार से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल में शामिल होंगे। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 14 बड़े अस्पतालों समेत 18 अस्पतालों ने शनिवार को हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कहा है कि हम पश्चिम बंगाल सरकार को हड़ताली डॉक्टरों की मांगों पूरा करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं। अगर सरकार नाकाम रहती है, तो हमें एम्स में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ेगा। डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से हिंदुस्तान के कई हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर लोगों को इलाज न मिलने से कई तरह की परेशानी हो रही है।