कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म 

सुजानपुर, 31 जुलाई - (जगदीप सिंह) - सुजानपुर के साथ लगते एक गांव में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग (14 वर्षीय) बेटी के साथ नशे की हालत में दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है। सुजानपुर पुलिस के थाना प्रमुख अश्वनी कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की ने अपने बयानों में पुलिस को बताया कि पिछली शाम उसकी मां खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी और वह घर में अकेली थी। इस दौरान उसके पिता द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर लड़की का मेडिकल करवाकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।