कलयुगी पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज 

लहरागागा, 24 अगस्त - (सूरज भान गोयल) - यहां के वार्ड नंबर 10 में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के पास पीड़ित लड़की ने बयान दर्ज करवाया कि उसकी माता जसप्रीत कौर की करीब चार महीने पहले मौत हो गई थी और वह करीब 1 महीने से लहरागागा में रह रहे हैं। उसके पिता जगरूप सिंह की लहरागागा में हेयर ड्रेसर की दुकान है। बीती शाम उसका पिता शराब पीकर काम से घर आया और उसे जबरन बाथरूम में बंद करके दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने इस बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया जिसने सारी बात रिश्तेदारी में बुआ लगती बलजिन्दर कौर पत्नी दर्शन सिंह निवासी चीमा को बताई। वह लॉकडाउन होने के चलते रात को नहीं आ सके। आज उन्होंने प्रातःकाल आकर पीड़ित लड़की को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लहरागागा में भर्ती करवा दिया। डीएसपी लहरागागा रोशन लाल ने बताया कि पीड़ित लड़की द्वारा दिए बयानों के आधार पर पुलिस ने जगरूप सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।