डेरा दरिया गिरी के मुख्य सेवादार स्वामी हरी गिरी जी हुए ब्रह्मलीन

कोटकपूरा, 20 अगस्त - (मोहर गिल) - डेरा दरिया गिरी के मुख्य सेवादार श्री श्री 108 स्वामी हरी गिरी जी महाराज ब्रह्मलीन हो गए हैं। उनकी मृतक देह को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए रखा गया है। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उनकी अंतिम रस्मों को कोटकपूरा में पूरा किया जायेगा। स्वामी हरी गिरी जी के निधन का पता चलते ही शहरवासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेरे पहुंचने शुरू हो गए हैं।