एवोकाडो खाने के फायदे

हृदय स्वास्थ्य : एवोकाडो का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार एवोकाडो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने का काम करता है, जो हृदय के लिए फायदेमंद साबित होता है एवोकाडो एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम कर सकता है और हृदय रोग के खतरे से बचाव कर सकता है।
वजन कम करने के लिए :जो लोग एवोकाडो का सेवन करते हैं, उनका वजन और बीएमआई नियंत्रित रहता है। यह मेटाबॉलिक सिंड्रोम के जोखिम को कम कर सकता है। वजन को नियंत्रित करने के पीछे एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर तत्व जिम्मेदार होते हैं 
आंखों के लिए :आंखों के लिए एवोकाडो फायदेमंद हो सकता है। एवोकाडो ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से समृद्ध होता हैए जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने का काम करते हैं  इसके अलावा, यह फल विटामिन.ई से भी समृद्ध होता हैए जो आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व है 
कैंसर के लिए : कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है। एवोकाडो में एवोकैटिन.बी नामक तत्व पाया जाता है, जो ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाओं से लड़ने का काम कर सकता है। ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाएं कैंसर का कारण बन सकती हैं  एवोकाडो प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है।
ओरल स्वास्थ्य : मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो फैटी एसिड, विटामिन.डी और फाइबर से समृद्ध होता है, जो मसूड़े की सूजन और पेरिओडोंटाइटिस (मसूड़ों से जुड़ा संक्रमण) सूजन से निजात दिलाने का काम कर सकता है 
लिवर स्वास्थ्य : लिवर स्वास्थ्य के लिए भी आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो फाइबर से समृद्ध होता है और फाइबर लिवर को स्वस्थ रखने का काम करता है। लिवर के जोखिम से बचने के लिए आप अपनी रोज की डाइट में एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं 
किडनी स्वास्थ्य : किडनी के लिए भी एवोकाडो के फायदे बहुत हैं। एवोकाडो पोटैशियम से समृद्ध होता हैए जो किडनी के जोखिम को कम कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार क्रोनिक किडनी रोग उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्ट्रोक से जुड़ा होता है और पोटैशियम रक्तचाप को कम करने का काम कर सकता है
गठिया के लिए : हड्डियों के लिए भी एवोकाडो खाने के फायदे बहुत हैं। एवोकाडो गठिया के उपचार में मदद कर सकता है। एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो गठिया जैसे हड्डी रोग के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है
दिमागी विकास : एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट दिमागी विकास को बढ़ावा दे सकता है । साथ ही इस फल में मौजूद विटामिन-ई भी मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम करता है 
पाचन स्वास्थ्य : पाचन स्वास्थ्य के लिए भी एवोकाडो के फायदे बहुत हैं। इसमें फाइबर और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते है। वोकाडो में फ्रुक्टोज कम होता है, इसलिए इसके सेवन से पेट में गैस की आशंका कम होती है डायरिया की स्थिति में एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है।