8.25 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दान में दिए

चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अ.स.) : पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छा से 8 लाख 25 हज़ार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए गए हैं। पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा ज़रूरतमन्दों की की जाने वाली वित्तीय सहायता में अपना योगदान डालने का फ़ैसला किया गया था। प्रवक्ता के अनुसार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को एक निश्चित राशि देने के लिए नहीं कहा गया था, बल्कि अपनी स्वैच्छा से वित्तीय योगदान डालने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि समूह अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बहुत थोड़े समय में 8 लाख 25 हज़ार रुपए की राशि एकत्रित की गई थी।