फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर मोदी ने शोक जताया

न्यूयॉर्क, 27 सितंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर शोक जताया है। श्री मोदी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान ट्वीट कर कहा श्री शिराक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं। एक सच्चे वैश्विक राजनेता के जाने पर भारत काे दुख है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत के एक अच्छे दोस्त थे तथा भारत और फ्रांस के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनका अहम योगदान था।