लड़के ने गोली मारकर अपने पिता को किया घायल 

बटाला,15 अक्तूबर - (काहलों) - सतनाम सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी तलवंडी गोराया को उनके लड़के गोपी ने अपने राइफल (बंदूक) के साथ गोली मारकर घायल कर दिया है। गोली उनकी टांग में लगने के कारण उनको डेरा बाबा नानक सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र की आपस में अनबन रहती थी।