श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा - आरएसएस का 'हिन्दू राष्ट्र' वाला बयान गलत

अमृतसर, 15 अक्तूबर - श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आरएसएस के 'हिन्दू राष्ट्र' वाले बयान को गलत बताया है। उन्होंने कहा, ''भारत में सभी धर्मों और विशवासें के लोग रहते हैं। यही भारत की खूबसूरती है। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) ने कहा कि भारत को 'हिन्दू राष्ट्र' बनाया जायेगा। यह गलत है। यह देश के हित में नहीं है।''