अरब सागर से उठने वाला भीषण चक्रवात 'महा' गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है


नई दिल्ली, 05 नवंबर -अरब सागर से उठने वाला भीषण चक्रवात 'महा' गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर मध्यम हवाओं और हल्की बारिश के साथ आज से ही दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 नवंबर की रात या 7 नवंबर की सुबह चक्रवात 'महा' के गुजरात के पोरबंदर और दीव के बीच समुद्री तट से टकराने की संभावना है, जहां 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलेंगी।