अरब सागर में व्यावसायिक जहाज पर ड्रोन से हमला

नई दिल्ली, 23 दिसंबर- हिंद महासागर में इजरायल के एक व्यावसायिक जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया है। इस घटना में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि यह जानकारी दो समुद्री एजेंसियों ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यू.के.एम.टी.ओ.) और समुद्री सुरक्षा फर्म अंब्रे ने कहा कि व्यावसायिक जहाज पर वेरावल, भारत के पास ड्रोन से हमला किया गया था।