भूटान की सल्तनत

भूटान राज्य में राजा ही सर्वोपरि है। इसमें एक नैशनल असैम्बली है उसका राजा ही प्रमुख होता है। थीम्पू इस की राजधानी है। राष्ट्रीय भाषा, डजोनगखा जिसमें तिब्बती पुठ है। राष्ट्रीय धर्म महयना बुद्धमत और ‘नगरूदलम नामक’ सिक्का और भारत का रुपया भी चलता है। भूटान हिमालय के पूर्वी भाग में स्थित और उत्तरी भाग में अर्थात् सीमा में चीन लगता है और बाकी सब ओर से इसकी सीमाएं भारत से लगती हैं। 
इसमें घनेरे जंगल वाक्या हैं। इसकी संकोश, रेदक और मानस वह तीन नदियां, भारत में ब्रह्मपुत्रा में गिरती है। जलवायु की दृष्टि से दक्षिणी भाग गर्म और सीलापन और इसके पहाड़ शुष्क और बहुत ठंडा होता है। इसकी उपज में चावल और बाजरा, गेहूं, ..जौ मक्का, संतरा और सेब, खनिज पदार्थों में चूना पत्थर, संगमरमर, सुनगमिक्षिक, जिपसम माईका है। यहां छोटे उद्योग और घरेलू करघा, सीमेंट, शराब और फूड प्रोसेसिंग, शौरा, टरपिनटाइन की फैक्ट्रियां हैं। इस का व्यापार लगभग भारत से है और 1974 से सैर गाह (टूरिज़्म) के लिए भी जाना जाता है। हवाई अड्डा पारों में स्थित है। यहां के निवासी अधिकतर भोटियां हैं जिनका मूल संबंध तिब्बत से है और गोरंग और असामी लोग और अधिकतर बौद्ध धर्म के अनुयायी और यहां हिन्दू, मुसलमान भी रहते हैं।

-राम प्रकाश शर्मा