लड़कियों को छेड़ने से रोकने पर मनचलों ने युवक को मारी गोली

बठिंडा, 21 नवंबर - (नायब सिद्धू) - बठिंडा के कस्बा भागता भाईका में आज प्रातःकाल एक युवक ने जब कुछ मनचलों को स्कूल की लड़कियों को छेड़ने से रोका तो उन्होंने उसे गोली मार दी। गोली युवक की गर्दन  में लगी और उसे बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक का नाम गुरप्रीत सिंह बताया जा रहा है।