अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मारकर दो लड़कियों को किया घायल  

निहाल सिंह वाला (मोगा), 18 मार्च - (टिवाणा, खालसा) - गांव माणूंके गिल में निहाल सिंह वाला-बाघापुराना डिफेंस रोड पर गोलियां चलाकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दो लड़कियों को गंभीर घायल करने का समाचार मिला है। वहीं डीएसपी परसन सिंह और थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह सरां निहाल वाला द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।