अज्ञात व्यक्तियों ने गहरी मंडी में ठेके के कारिंदे को मारी गोली

जंडियाला गुरू, 23 मार्च - (रणजीत सिंह जोसन) - पुलिस थाना जंडियाला गुरू के अधीन आते गांव गहरी मंडी में देर शाम शराब के ठेके पर काम करते कारिंदे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियों के साथ हमला कर दिया, जिसको दो गोलियां भी लगीं। घटना का पता चलते ही एसएचओ  जंडियाला गुरू इंस्पेक्टर स्वर्णपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी देते बताया हमले के कारणों का पता नहीं लग सका। अंधेरे होने के कारण हमलावर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

#अज्ञात व्यक्तियों
#गहरी मंडी
# ठेके
# कारिंदे
#मारी गोली