अमृतसर में मुस्लिम समुदाय ने अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज़ 

अमृतसर, 7 जून (राजेश कुमार शर्मा) - आज देशभर में बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के तहत अमृतसर में भी मुस्लिम समुदाय ने ईद की नमाज़ अदा की। बकरीद के त्यौहार का मुस्लिम धर्म में बहुत महत्व है। इस त्यौहार को ईद-उल-अज़हा या कुर्बानी का त्यौहार भी कहा जाता है। बकरीद का त्यौहार रमजान के पवित्र महीने के ठीक 70 दिन बाद मनाया जाता है। ईद-उल-अज़हा या बकरीद इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। बकरीद का त्यौहार इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में मनाया जाता है। यह रमजान का महीना खत्म होने के 70 दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन नमाज़ अदा करने के बाद कुर्बानी दी जाती है।

#अमृतसर में मुस्लिम समुदाय ने अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज़