भाजपा के जिला प्रधान राम लाल हंस के घर पर अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला

तरनतारन, 8 दिसंबर - (हरिन्दर सिंह) - भाजपा के जिला तरनतारन के प्रधान राम लाल हंस के घर बीती रात शरारती तत्वों द्वारा ईंट रोड़ों से पथराव कर हमला कर दिया गया। इस हमले में चाहे कोई घायल नहीं हुआ, परन्तु पथराव के कारण घर की खिड़कियों को लगे शीशे चकनाचूर हो गए। इस संबंधी जिला प्रधान राम लाल ने घटना की शिकायत तुरंत पुलिस को कर दी। जिसके बाद थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।