कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के 162 नहीं बल्कि उससे ज्यादा विधायक - अशोक चव्हाण

मुंबई, 25 नवंबर - महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने हयात होटल में मौजूद विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के पास 162 नहीं बल्कि उससे ज्यादा विधायक हैं। साथ ही अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन की मंजूरी के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।