भाई लोंगोवाल को पंथक सेवाओं के बदले पंथ ने तीसरी बार दिया सम्मान - बाबा हरनाम सिंह खालसा 

मेहता/अमृतसर, 27 नवंबर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - दमदमी टकसाल के प्रमुख और संत समाज के प्रधान संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने शिरोमणि कमेटी के तीसरी बार प्रधान चुने जाने पर भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल को बधाई दी है और सर्वसम्मति के साथ भाई रजिन्दर सिंह मेहता को शिरोमणि कमेटी के सीनियर उपाध्यक्ष, भाई गुरबख्श सिंह नवांशहर को जूनियर उपाध्यक्ष और हरजिन्दर सिंह धामी को महासचिव के इलावा 11 पंथक शख्सियतों को शिरोमणि कमेटी में अंतरिंग कमेटी मैंबर के तौर पर अहम सेवाएं सौंपे जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाई लोंगोवाल और उक्त टीम को पंथक सेवाओं के बदले कौम ने यह सम्मान दिया है।