जेएनयू में छात्रसंघ की अध्यक्ष और छात्रों पर नकाबपोशों का हमला

नई दिल्ली, 05 जनवरी - दिल्ली की प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू यूनिववर्सिटी (जेएनयू) में आज एक बार फिर बवाल हुआ है। खबर है कि कुछ नकाबपोश हमलावरों ने जेएनयू कैंपस के अंदर छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया। इस हमले में कुछ छात्र और जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह घायल हो गईं हैं।