कैप्टन अमरिन्दर सिंह केंद्र सरकार की ही बोली बोलते हैं - चीमा

चंडीगढ़, 6 जनवरी - (अजैब सिंह औजला) - आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने दोष लगाया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह अपने पाकिस्तानी दोस्त को अपने आवास पर रख रहे हैं। चीमा ने कहा कि एक तरफ तो पाकिस्तान में सिक्खों पर हमले हो रहे हैं परन्तु दूसरी तरफ एक पाकिस्तानी नागरिक को पिछले तीन सालों से लगातार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पंजाब में रख रहे हैं। अब यह और भी बड़ी बात है अपने सरकारी आवास पर ही कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अरूसा आलम को रखा हुआ है। हरपाल सिंह चीमा ने दोष लगाया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह सेंटर वाली बोली ही बोलते हैं जिस कारण वह पंजाब के लोगों से किये वादे भूल गए हैं। इस मौके हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के लीगल सेल के चेयरमैन के तौर पर ज्ञान सिंह मुंगो की नियुक्ति का भी ऐलान किया।