सीएए एक भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी कानून - सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 11 जनवरी - कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक में बोलते कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कड़े विरोध के बावजूद नागरिकता संशोधन कानून के पास कर दिया गया, जोकि कांग्रेस के सामने बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि सीएए एक भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी कानून है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को यह घोषणा करनी चाहिए कि लाखों कांग्रेसी वर्कर समानता, कानून की समान सुरक्षा, न्याय और सम्मान की लड़ाई में देशवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।