पश्चिम एक्सप्रैस अब वाया चंडीगढ़ जाएगी मुंबई

अमृतसर, 12 जनवरी (गगनदीप शर्मा) : अमृतसर से रोज़ाना 8:15 बजे बांदरा टर्मिनल (मुंबई) को रवाना होने वाली अहम रेलगाड़ी पश्चिम एक्सप्रैस अब वाया चंडीगढ़ मुंबई जाएगा करेगी। पश्चिम एक्सप्रैस अब अमृतसर से वाया जालन्धर, लुधियाना, चंडीगढ़ और अंबाला से होते हुए मुंबई जाएगी। यह रेलगाड़ी पहले 8:10 से अमृतसर से रवाना होती थी और अब इस रेलगाड़ी का समय बदल कर सुबह 7:30 बजे रवाना किया जाएगा। पश्चिम एक्सप्रैस का रूट इसलिए बदला जा रहा है क्योंकि पहले चंडीगढ़ से आने वाली पश्चिम एक्सप्रैस के पांच डिब्बे अम्बाला पहुंचने पर रेलगाड़ी से जोड़े जाते हैं। ऐसा करने से अधिक मेन पावर और समय की बर्बादी होती थी। रेलवे बोर्ड ने अब अम्बाला से आने वाली पश्चिम एक्सप्रैस को बंद कर नये शैडयूल अनुसार पश्चिम एक्सप्रैस को वाया चंडीगढ़ रवाना किया जाएगा। पश्चिम एक्सप्रैस के वाया चंडीगढ़ रवाना होने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पहले अमृतसर से चंडीगढ़ में सुबह के समय सिर्फ एक ही रेलगाड़ी चलाई जाती थी। पश्चिम एक्सप्रैस के वाया चंडीगढ़ जाने से अमृतसर से जालन्धर, लुधियाना जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।