इसरो ने संचार उपग्रह जीसैट-30 को सफलतापूर्वक किया लॉन्च 

नई दिल्ली,17 जनवरी - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है। इसरो ने आज संचार उपग्रह जीसैट-30 को सफलतापूर्व लॉन्च किया। उपग्रह जीसैट-30 को 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। इसे एरियन-5 रॉकेट के जरिए रवाना किया गया। जीसैट-30 को सफलतापूर्वक लॉन्च करना इसलिए भी खास है क्योंकि यह इशरो का इस साल का पहला लॉन्च है।