इसरो ने भरी उड़ान, अब सूरज पर होगा हिंदुस्तान आदित्य एल-1 मिशन

श्रीहरिकोटा, 2 सितंबर- इसरो का मिशन आदित्य एल-1 सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सूर्य की ओर उड़ान भर चुका है। आदित्य-एल-1 अंतरिक्ष यान को PSLV-C57 द्वारा पृथ्वी की अत्यधिक विस्तारित कक्षा में लॉन्च किया गया है। आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी और सूर्य के बीच की एक फीसदी दूरी तय करके L-1 पॉइंट पर पहुंचा देगा। लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा।