मौसम की मार: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा

नई दिल्ली, 22 जनवरी - दिल्ली-एनसीआर आज सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम है। दिल्ली में सुबह का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा में सुबह सात बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस जबकि दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। बारापुला फ्लाईओवर पर कोहरे की मोटी परत है। वाहनों का आवागमन अत्यंत धीमी गति से हो पा रहा है। वहीं घना कोहरा होने के चलते उत्तर रेलवे की 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।