अमृतसर: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल समाप्त

अमृतसर, 18 फरवरी - (हरमिन्दर सिंह) - अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों की सांझी संघर्ष समिति के आह्वान पर हड़ताल पर गए निगम कर्मियों द्वारा आज दूसरे दिन निगम कमिश्नर के भरोसे के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी गई है। इससे पहले निगम कर्मियों द्वारा आज भी धरना दिया गया और निगम कर्मियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया परन्तु बाद में निगम कमिश्नर कौशल मित्तल ने कर्मी नेताओं के साथ बैठक की और मांगों को मानने का भरोसा दिए जाने पर हड़ताल समाप्त हो गई।