शिल्पा शेट्टी के घर गूंजी खुशी की किलकारी, नन्ही परी को दिया जन्म

मुंबई, 21 फरवरी - बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शिल्पा मां बन गई हैं। बता दें शिल्पा शेट्टी ने सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। शिल्पा ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपनी न्यू बॉर्न बेबी के हाथों की फोटो शेयर की है। वहीं फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने बेटी के नाम का खुलासा भी किया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीषा रखा है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- ओम गणेशाय नम: हमे हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि एक लिटिल सी गुड़िया ने हमारे घर पर जन्म लिया है। इसका नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा है।