कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के आवास पर अज्ञात लोगों का हमला

नई दिल्ली, 03 मार्च - लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मंगलवार शाम 5:30 बजे अधीर रंजन के दिल्ली स्थित आवास पर हमला कर दिया। खबर मिली है कि चौधरी के घर पर काम करने वाले लोगों के साथ भी मारपीट की गई है।