सुखबीर सिंह बादल द्वारा हरसुरिंदर सिंह गिल के देहांत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़, 23 मार्च (अ.स.): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज जगराओं से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य हरसुरिंदर सिंह गिल  के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व शिरोमणि कमेटी सदस्य को राष्ट्र का एक नि:स्वार्थ सिपाही करार देते हुए कहा कि वह अपनी कड़ी मेहनत व समर्पण की भावना के कारण जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि हरसुरिंदर सिंह गिल के देहांत से हुई क्षति को भरना बेहद मुश्किल होगा। बादल ने गिल के देहांत पर दुखी परिवार, समूचे एसजीपीसी परिवार व सिख भाईचारे से अपनी हमदर्दी साझा की और बिछुड़ी आत्मा की शांति के लिए वाहेगुरु के आगे अरदास की।